Search

 
 
 

मनी लॉन्ड्रिंग केस, कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक कारोबारी के आवास पर ED की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आज 19 अप्रैल, रविवार सुबह कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक व्यवसायी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी किये जाने की खबर है. ED की कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी हुई  है.
 

 Kolkata : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आज 19 अप्रैल, रविवार सुबह कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक व्यवसायी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी किये जाने की खबर है.

 

 

 


छापामारी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले की गयी है. खबरों के अनुसार  ईडी की टीम आज सुबह सात बजे बालीगंज स्थित फर्न रोड पर शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की.

 

 

 


अहम खबर यह है कि डीसीपी बिस्वास पूर्व में कालीघाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी रह चुके हैं. यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

  

सूत्रों के अनुसार ED की कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी हुई  है. यह केस कथित अवैध गतिविधियों और मनी ट्रेल की जांच से संबंधित है.

 


 ईडी अधिकारियों कुल तीन अलग-अलग ठिकानों पर रेड की है. दो ठिकाने शांतनु सिन्हा बिस्वास, जबकि एक ठिकाना जॉय कामदार से संबंधित है. सूत्रों के अनुसार जॉय कामदार के घर से पहले भी नकदी बरामद की जा चुकी है.

 


जांच एजेंसी ED ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा था, लेकिन वे नहीं आये.   इससे पहले की शुक्रवार को कोलकाता में अवैध निर्माण या सिंडिकेट मामले में कई ठिकानों पर रेड डाली गयी थी.

 


ईडी शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापेमारी कर चुकी है. बता दे कि आयकर विभाग ने हाल ही में बहिरा से विधायक और टीएमसी  उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास पर भी रेड की थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही