Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: CA सुमन की बेल पर HC का फैसला सुरक्षित, IAS पूजा के पति के CA हैं सुमन

Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे बंद सीए सुमन कुमार सिंह की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुमन कुमार निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए हैं. उनकी जमानत पर ED और प्रार्थी का पक्ष सुनने बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. अब कोर्ट उन्हें बेल देती है या फिर उनकी जमानत अर्जी खारिज हो जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा. ईडी ने पांच मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था. सुमन से हुई पूछताछ में ईडी को बेहिसाब पैसे और आय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. ईडी की छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी. इस केस में पिछले दिनों ED ने कोर्ट में 5000 पन्नों की PC जमा की है. इसे भी पढ़ें- आईटी">https://lagatar.in/bbc-statement-on-it-raid-situation-will-be-resolved-soon-employees-should-work-from-home/">आईटी

रेड पर बीबीसी का बयान, स्थिति जल्द सुलझ जाएगी, घर से काम करें कर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही