Search

 
 
 

मनी लॉन्ड्रिंग : केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, पूछताछ

 
New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले ईडी ने उनसे पूछताछ की. बताया गया कि चार करोड़ 81 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है. आरोप है कि साल 2014-15 में जब सत्येंद्र जैन मंत्री पद पर थे, तब उनके और उनके सहयोगियों के पास कलकत्ता की शेल कंपनियों से पैसे आए. इस मामले में ईडी ने केस दर्ज किया था और कई दफा पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक, इसी सिलसिले में जब सत्येंद्र जैन से सवाल किया गया, तो मंत्री सही जवाब नहीं दे रहे थे. जानकारी छुपा रहे थे. इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

फर्जी केस में फंसाया गया- मनीष सिसोदिया

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,` सत्येंद्र जैन के ख़िलाफ़ 8 साल से एक फ़र्ज़ी केस चलाया जा रहा है. अभी तक कई बार ED बुला चुकी है. बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं. अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं. सिसोदिया ने अपने एक और ट्वीट में कहा कि हिमाचल में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है. इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ़्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें. वे कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है.

केजरीवाल चुप क्यों हैं- बीजीपी

एक तरफ जहां ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. उनकी गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, `ED ने सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया. शुरू में अरविंद केजरीवाल कहते थे कि जो करप्शन में लिप्त होगा, उसको तुरंत हटा देंगे, अभी तक कुछ बोले नहीं हैं. केजरीवाल इसका मतलब है कि माल सारा वहीं लगा है, अगर हटा दिया तो सत्येन्दर जी कुछ नही देंगे.`

कुमार विश्वास ने साधा आप पर निशाना

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा, `यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से जवाब मांगा था. बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया. मैंने कहा निजी संबंध अपनी जगह पर इसका जवाब दो, तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया “चिंटू” काग़ज़ फैलाकर बोला “सर मैं CA हूं, कोई गड़बड़ नहीं है`.

अलका लांबा ने की पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने सत्येंद्र जैन को तुरंत स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये पार्टी की लड़ाई है. अगर जांच के बाद जैन को क्लीन चिट मिलता है तो उन्हें वापस पद पर ले आना चाहिए. इसे भी पढ़ें – कोरोना">https://lagatar.in/49-children-of-jharkhand-were-orphaned-during-the-corona-period-pm-cares-for-children-scheme-will-help/">कोरोना

काल में अनाथ हुए झारखंड के 49 बच्चे, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से मिलेगी मदद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही