Search

 
 
 

धनतेरस पर बरसा धन : रांची के बाजार में दिखी रौनक, 700 करोड़ से अधिक का कारोबार

 
Ranchi : पूरे दो साल बाद धनतेरस पर राजधानी में रौनक देखने को मिली. सुबह से लेकर देर शाम तक पर्व के कारण शहर के रास्ते काफी जाम रहे. धनतेरस की खरीदारी पर लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस बार कारोबार का अनुमान है कि रांची में करीब 700 करोड़ का मार्केट हुआ है. सोना जेवर से लेकर फूल माला सब जोड़ कर बात करे तो रांची में दो साल बाद अच्छी बिक्री हुई.

इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, बर्तन की दुकानों में दिखी रौनक

दिवाली से पहले धनतेरस पर लोगों ने बढ़चढ़ कर घर के लिए नए आइटम की खरीदारी की. रांची के मेन रोड स्तिथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के ओनर ग्यासुद्दीन ने बताया कि पिछले दो साल के अपेक्षा में इस बार काफी अच्छा मार्केट रहा है. मोबाइल फोन, एयर बड्स, हेड फोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है. मोबाइल फोन में अच्छे ऑफर्स के कारण उनकी बिक्री सबसे ज्यादा हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ddddd-9.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-dhanteras-the-sanatan-utsav-committee-applied-tilak-to-the-shopkeepers-in-sakchi-market-tied-defense-threads/">जमशेदपुर

: धनतेरस पर सनातन उत्सव समिति ने साकची बाजार में दुकानदारों को लगाया तिलक, बांधे रक्षा सूत्र

कपड़ों के बाजार में दिखा मेले जैसा माहौल

रांची के मेन रोड स्तिथ सर्जना चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक में घंटे जाम की स्थिति बनी रही. वहीं कपड़ों के मार्केट में चलने की जगह भी नहीं थी. कारोबारियों ने बताया की दो तीन साल बाद ऐसा लग रहा है कि दिवाली पर बिक्री अच्छी हुई है. लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. कपडे के व्यापार में करीब 100 से 150 करोड़ की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है.

सर्राफा का मार्केट सबसे चमकदार

चांदी के सिक्कों की बुकिंग पहले सी थी. मेन रोड स्थित मां गायत्री ज्वेलरी के ओनर अभय सिन्हा ने बताया कि जितनी उम्मीद थी उससे कई ज्यादा अच्छा बाजार बना है. कोरोना के बाद उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन लोगो ने सोने-चांदी की खरीदारी में अपना अच्छा योगदान दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 250-300 करोड़ तक का व्यापार हुआ. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-department-built-emergency-control-room-for-diwali-and-mahaparv-chhath/">जमशेदपुर

: दीपावली व महापर्व छठ के लिए बिजली विभाग ने बनाया आपातकालीन नियंत्रण कक्ष
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/dddd-r.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

झूम उठा ऑटोमोबाइल बाजार

ऑटोमोबाइल के शोरूम में भी सुबह से ही भीड़ जुटने लगी. बहुत सारे लोगों ने बुकिंग तो पहले करा रखी थी, मगर डिलीवरी धनतेरस पर ली. हुंडई, किया, नेक्सा, महिंद्रा, सुजुकी समेत 18 सौ कारों सहित 2 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री से ऑटोमोबाइल बाजार झूम उठा. प्रेमसंस मोटर के सेल्स मैनैजर ने बताया कि इस बार धनतेरस पर मोटर उद्योग को संजीवनी मिली है. अनुमान के मुताबिक पूरे रांची में करीब 300 करोड़ का कारोबार हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही