Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये ड्रेस के लिए 95000 विद्यार्थियों के खाते में भेजा गया पैसा

Ranchi : रांची के स्कूलों में लगभग 173000 विद्यार्थियों को नया ड्रेस देना है. इसके लिए 95000 विद्यार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है. बाकी विद्यार्थियों को पैसा भेजने की प्रक्रिया चल रही है. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामिंग ऑफिसर (एडीपीओ) कौशल किशोर ने बताया कि सभी बच्चों का बैंक में खाता नहीं है. जिन बच्चों का खाता है, उनके एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है. बताया कि नये ड्रेस के लिए 600 रुपए प्रति बच्चा दिया जाना है. उनका खाता खुलते ही बाकी बच्चों के ड्रेस का पैसा उनके खाते में भेज दिया जाएगा.

15 नवंबर तक सभी बच्चों को ड्रेस का पैसा देने का है निर्देश

तत्कालीन शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने सभी जिलों को 15 नवंबर तक नए ड्रेस के लिए पैसा बच्चों के खातों में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था, ताकि राज्य स्थापना दिवस पर बच्चे नए ड्रेस पहन कर स्कूल आ सकें. रांची जिले में इस काम को तेजी से किया जा रहा है. पदाधिकारी इस कार्य को जल्द पूरा करने की बात कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें – जेपी">https://lagatar.in/jp-fought-the-first-and-second-war-of-independence-deepak-prakash/">जेपी

ने लड़ी थी आजादी की पहली और दूसरी लड़ाई- दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही