Search

 
 
 

मानगो : नगर निगम को 1200 लोगों ने नहीं दिया हो​ल्डिंग टैक्स, 30 लाख का हुआ नुकसान

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में पिछले वित्तीय साल में 1200 इमारतों के मालिकों ने हो​ल्डिंग टैक्स नहीं दिया है. इस वजह से मानगो नगर निगम को इस मद में 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. अब मानगो नगर निगम इन इमारतों के मालिकों से 30 लाख रुपये की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने जा रहा है. इन सभी को नोटिस दी जाएगी. मानगो नगर निगम कार्यालय में नोटिस तैयार हो रही है. हफ्ते भर के अंदर सभी 1200 लोगों को नोटिस जारी कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chhau-dance-was-organized-on-ghurti-rath-yatra-in-potka/">चक्रधरपुर

: पोटका में घुरती रथयात्रा पर छऊ नृत्य का हुआ आयोजन

37 हजार लोग मानगो में अदा करते हैं हो​ल्डिग टैक्स

मानगो में लगभग 37 हजार लोग हो​ल्डिंग टैक्स अदा करते हैं. मगर, पिछले साल इनमें से 35 हजार 800 लोगों ने ही   ​होल्डिंग टैक्स जमा किया है. 1200 लोगों ने यह टैक्स नही दिया है. इस वजह से मानगो नगर निगम का राजस्व घटा है. मानगो नगर निगम इस साल इसकी भरपाई करने की कवायद में जुट गया है. इसीलिए नोटिस जारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-laborers-killed-driver-injured-due-to-tractor-overturning/">गिरिडीह

: ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक घायल

पुराने रेट से ही भरना होगा टैक्स

मानगो नगर निगम के अ​धिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने पिछले साल हो​ल्डिंग टैक्स नहीं दिया है. उन्हें पुराने रेट से ही हो​ल्डिंग टैक्स देना है. इसलिए वह लोग आसानी से हो​ल्डिंग टैक्स का बकाया जमा कर सकते हैं. अ​धिकारियों का कहना है कि हो​ल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने वालों के ​खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही