Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुश्रवण दल ने केरेडारी पंचायतों में योजनाओं का लिया जायजा समेत 3 खबरें

Keredari : अनुश्रवण दल ने शुक्रवार को केरेडारी प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. अनुश्रवण दल ने कराली, सलगा और केरेडारी पंचायत का भ्रमण किया. इस क्रम में कराली में मनरेगा के तहत नारायण तिवारी की बागवानी, नंदकिशोर तिवारी एवं अजय तिवारी के कूप, श्रुति देवी का पशु शेड व नरेश भुइयां, अशोक भुइयां, भृगु भुइयां और बंधनी देवी के प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया. साथ ही जेएसएलपीएस से संचालित सीएससी की जांच की. यह सोनी देवी नामक महिला मंडल सदस्य के नाम से आवंटित है. मौके पर बीडीओ केस्टो कुमार बेसरा, बीपीओ सुमन शर्मा, बीएम चंदन शर्मा, विकास कुमार, रोजगार सेवक जुगेश कुमार, नंदकिशोर, शशि, बलिन्द्र, हरुण, रसीद, अनीश एवं बीएफटी प्रभु राम, अर्जुन राम एवं महेश सोनी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-against-those-who-disobey-the-order-dc-gave-instructions/">आदित्यपुर

: आदेश की अवहेलना करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिए निर्देश
दूसरी खबर

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

Chouparan : चौपारण-चतरा रोड के बेढना-बारा में गुरुवार की देर रात एक बाइक सवार ने झापा निवासी दिनेश भुइयां (43) को जोरदार टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत अस्पताल जाने के क्रम में हो गई. मृतक को पांच बच्चे हैं. बताया गया कि वह शौच के लिए सड़क पार कर किनारे खड़ा था. सूचना पाकर थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बाइक सवार मो इरशाद (20 वर्ष) पिता : वफावत मियां के शहरजाम में उसके घर छापेमारी की. पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में मो इरशाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें :नक्सलवाद">https://lagatar.in/after-naxalism-the-goal-of-the-police-is-to-eliminate-social-evils-ig-lakda/">नक्सलवाद

के बाद सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना पुलिस का लक्ष्य : आईजी लकड़ा
तीसरी खबर

20 मई को धात्री फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

Hazaribag : धात्री फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और लोगों का जीवन सुरक्षित करने के उद्देश्य से 20 मई की पूर्वाह्न 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि ह शिविर डॉक्टर अमन उरवार क्लिनिक शुभम कॉम्प्लेक्स मटवारी में आयोजित होगा. इस शिविर में लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही