Search

 
 
 

मॉनसून : 226 जिलों में 20 -60 फीसदी कम, 372 जिलों में सामान्य बारिश, देश में 6 फीसदी कम बारिश

 
New Delhi : मॉनसून अब वापसी की ओर है. देश के अधिकतर राज्यों में 30 स‍ितंबर तक मॉनसून के समाप्‍त हो जाने की संभावना है. मौसम विभाग का आकलन है कि इस बार मॉनसून के दौरान देश में लगभग 6 फीसदी बारिश कम र‍िकॉर्ड की गयी है. हालांक‍ि कहीं-कहीं बहुत ज्‍यादा बार‍िश दर्ज की गयी है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें कहीं पर सूखे जैसे हालात भी नजर आ रहे हैं. नार्थ ईस्‍ट के राज्य मण‍िपुर और म‍िजोरम के अलावा पूर्वी भारत के ब‍िहार और झारखंड राज्य के साथ-साथ दक्ष‍िण भारतीय राज्य केरल में बारिश की कमी दर्ज की गयी है.

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में औसत से कम बारिश  

मौसम विभाग के अनुसार देश के 226 जिलों(31 फीसदी क्षेत्र) में इस बार 20 से 60 फीसदी तक कम बारिश र‍िकॉर्ड की गयी है. छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 6 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है. दो जिलों में 50 फीसदी के आसपास बारिश र‍िकॉर्ड की गयी है.

देश के 372 जिलों में सामान्य बारिश हुई  

मौसम व‍िभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ से 10 अक्टूबर के आसपास मॉनसून की वापसी होती है. इस क्रम में संभावना है क‍ि कम बार‍िश वाले कुछ और ज‍िलों में बार‍िश हो सकती है. ऐसे में वो जिले कम बार‍िश वाले ज‍िलों से बाहर आ सकते हैं. उत्‍तर प्रदेश के 5 जिलों के अलावा देश के 11 जिलों में 72 फीसदी तक कम बारिश र‍िकॉर्ड की गयी है. देश के 372 जिलों में सामान्य बारिश हुई है.

सरगुजा और जशपुर की स्थिति बेहद खराब रही है

जान लें कि मौसम व‍िभाग 20 फीसदी से कम बारिश होने को भी सामान्य कैटेगरी में ही रखता है. यूपी के 29, बिहार के 18, झारखंड के 15, केरल के 9, कर्नाटक व आंध्र के 7-7, तमिलनाडु व महाराष्ट्र के 5-5 ज‍िलों में 25 फीसदी से 72 फीसदी के बीच बारिश की कमी दर्ज की गयी है. मौसम व‍िभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भी औसतन कम बार‍िश हुई है 2 जिलों सरगुजा और जशपुर की स्थिति बेहद खराब रही है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही