Search

 
 
 

Patna News: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon active again in Bihar heavy rain alert
 

Patna: राज्य में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग की माने तो मौसम का मिजाज बदलने वाला है. विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 

इसे भी पढ़ें: 

राज्य के उत्तर, पूर्वी और मध्य बिहार के कुल 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, चंपारण, समस्तीपुर, पूर्णिया और भागलपुर जैसे प्रमुख जिलों को शामिल किया गया है. इस इलाकों के लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने और बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.

 

पटना में आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर के कुछ इलाकों में तेज हवा के झोंको के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस मानसूनी गतिविधि के कारण दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही