Search

 
 
 

धनबाद से मानसून नाराज, पारा 37 पर

 
Dhanbad : धनबाद जिले से मानसून रूठ गया है. मौसम केंद्र ने कहा था कि जून में कम बारिश की भरपाई जुलाई के शुरूआत में ही जाएगी. लेकिन, आठ दिन बीतने के बाद भी मानसून की बेरुखी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है. 8 जुलाई को लगातार दूसरे दिन आसमान साफ रहा और तीखी धूप खिली. 7 जुलाई को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 8 जुलाई को इसमें 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. तीखी धूप ने लोगों को दिन भर परेशान किया.

 जिले में सामान्य से 31प्रतिशत कम वर्षा

धनबाद जिले में प्री-मानसून और मानसून के दौरान 8 जुलाई तक 287.2 मिलीमीटर बारिश होती है. लेकिन इस बार अब तक मात्र 197.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम है. राज्य में भी इस दौरान 264.9 मिलीमीटर की जगह मात्र 150.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. जो सामान्य से 43 प्रतिशत कम है. पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में 0.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई. जिला का बाकी इलाका पूरी तरह से सूखा रहा.

14 जुलाई तक के लिए नहीं है कोई चेतावनी

मौसम केंद्र रांची ने 10 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जताई थी. लेकिन 8 जुलाई को जारी रिपोर्ट में मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. जारी रिपोर्ट में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक कुछ स्थानों पर जबकि 13 और 14 जुलाई को राज्य के कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़ें : चक्रवर्ती">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">चक्रवर्ती

नर्सिंग होम को क्लीनचिट, तत्कालीन सिविल सर्जन फंस गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही