Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में मॉनसून का आगमन, मौसम का मिजाज बदला, हो रही तेज बारिश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में संताल परगना के रास्ते शनिवार को मॉनसून का आगमन हो गया है. मॉनसून पहुंचते ही रविवार को राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गयी है. इससे रांची का मौसम काफी सुहावना हो गया है. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी है. रांची के मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3  से 4 दिनों तक रांची का मौसम ऐसा ही रहेगा. फिलहाल यहां का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस है. जो पिछले 24 घंटे से कॉन्स्टेट है. तापमान में किसी तरह की गिरावट नहीं आयी है. लेकिन बारिश के बाद कल से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. (पढ़े, पटना">https://lagatar.in/patna-accident-averted-bird-collided-with-spicejet-plane-as-soon-as-it-took-off-emergency-landing-was-done-passengers-safe/">पटना

: हादसा टला, उड़ान भरते ही स्पाइस जेट के विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी, यात्री सुरक्षित)

20 जून को भी रांची और आसपास के इलाके में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि संताल परगना में 19 और 20 जून को भारी बारिश होगी. वहीं 20 जून को रांची और इसके आसपास के इलाके में भी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग उत्तरी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना जतायी है.  बता दें कि मॉनसून के प्रवेश करने पर पहले दिन संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, देवघर और दुमका में भारी पहली बारिश हुई. दो से तीन दिनों के अंदर पूरे राज्य में मॉनसून प्रवेश कर जायेगा. मौसम विभाग के अनुसार, बीते साल 12 जून को झारखंड में मॉनसून आया था. इसे भी पढ़े : Agnipath:">https://lagatar.in/agnipath-silence-of-pm-hurts-voice-protest-is-getting-louder/">Agnipath:

खलती है पीएम की चुप्पी, तीखा हो रहा विरोध का स्वर

राज्य के सभी जिलों के तापमान में आयी गिरावट

बारिश होने से राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार, गोड्डा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं बोकारो में 30.1 डिग्री, दे वघर में 33.9 डिग्री और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर का 35 और पलामू का 32.4 डिग्री रहा. इसे भी पढ़े : जंतर-मंतर">https://lagatar.in/opposition-to-agneepath-at-jantar-mantar-rahul-said-that-instead-of-16-crore-jobs-in-8-years-youth-got-the-knowledge-of-frying-pakoras/">जंतर-मंतर

पर अग्निपथ का विरोध, बोले राहुल, 8 सालों में 16 करोड़ नौकरियों के बजाय युवाओं को पकोड़े तलने का ज्ञान मिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही