Search

 
 
 

धनबाद में एक दिन पहले आया मानसून, दूसरे दिन झमाझम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) संथाल परगना के रास्ते शनिवार को झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ ही रविवार 19 जून को धनबाद जिले में बारिश शुरू हो गई है. रविवार को दिन-भर आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहा. कुछ देर के लिए धूप भी खिली, जो तीखी नहीं थी. दोपहर बाद एक बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए. दो बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई. ढाई बजे तक मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इसके बाद गरज के साथ बूंदों की बौछार भी देखने को मिली.

  परिस्थितियां अनुकूल, होती रहेगी बारिश 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा (नॉर्दर्न लिमिट ऑफ मानसून) गिरिडीह जिले से गुजर रही है. इस वजह से राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. रिपोर्ट के अनुसार मानसून रविवार को पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका से निकल कर झारखंड और बिहार के कुछ और जिलों में आगे बढ़ जाएगा.

 बिहार, बंगाल और असम से मणिपुर तक ट्रफ़ लाइन

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ़ लाइन उत्तरी राजस्थान से मणिपुर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के हिमालयन क्षेत्र और असम होते हुए मणिपुर तक बना हुआ है. इस वजह से मानसून के लिए और भी अधिक अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं.

  23 जून तक कई जगहों पर भारी वर्षा की संभावना

रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट में 25 जून तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. 23 जून तक कई जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है. इनमें 20 जून को उत्तरी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं एवं 21 जून को धनबाद सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/barricading-at-dhanbad-railway-station-increased-the-trouble-of-passengers-long-queues-inside-and-outside/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, बाहर-भीतर लगी लंबी कतार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही