Search

 
 
 

मानसून ने केरल में दस्तक दी, तेज बारिश शुरू, बिहार-झारखंड में 12-15 जून को होगा सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज चार जून को केरल में दस्तक दे दी. इसके साथ ही देश में बारिश के मौसम का शुभारंभ हो गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार,4 जून को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी.
 

New Delhi :  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज चार जून को केरल में दस्तक दे दी. इसके साथ ही देश में बारिश के मौसम का शुभारंभ हो गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार,4 जून को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी.

 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. कुछ दिनों में यह दक्षिण भारत से उत्तर भारत की ओर बढ़ जायेगा. मानसून के प्रवेश के साथ ही केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गयी.

Uploaded Image

मौसम विभाग ने 4 से से 9 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जगहों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है.IMD ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोल्लम, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  

 

मौसम विभाग का आकलन है कि मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में सक्रिय हो चुका है. कहा है कि आगामी दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों बारिश के दायरे में आ जायेंगे.  
 


IMD का अनुमान है कि मानसून बिहार-झारखंड में 12 से 15 जून के बीच पहुंच जायेगा. मानसून के प्रवेश के बाद पूरे झारखंड-बिहार में सक्रिय होने में 2-3 दिन का समय लग सकता है. 

 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मानसून सबसे पहले राज्य के पूर्वी हिस्सों से प्रवेश करेगा. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी में मानसून 15 से 20 जून के बीच पहुंच सकता है. पश्चिमी यूपी में मानसून 20 से 25 जून के बीच पहुंचेगा.    
  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही