Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के मुहाने पर मानसून, मौसम में अनुकूल बदलाव के संकेत

Ranchi : राजधानी समेत झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिख रही है. मानसून के पहले मौसम में बदलाव की प्रक्रिया में तेजी से दिखाई दे रही है. सोमवार से आसमान में बादल छा रहे हैं और राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है. रांची में मंगलवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई. मानसून देश के पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) के राज्यों समेत पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार के फारबिसगंज में प्रवेश कर झारखंड के मुहाने तक पहुंच गया है. राज्य में प्री मॉनसून की बारिश देखी जा रही है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून आगमन के पूर्व मौसम में अनुकूल बदलाव आ रहे हैं. अरब सागर में बने तूफान बिपारजॉय से भी मानसून प्रभावित है. इसके कमजोर होने के बाद मानसून की रफ्तार में तेजी आएगी और राज्य में अच्छी बारिश देखी जायेगी.

सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.2°C रांची में

मौसम विभाग की रिपार्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर की स्थिति भी बनी रही. सबसे अधिक वर्षा 31.6 एमएम बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44.2°C डालटनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.2°C रांची में दर्ज किया गया.

राज्य का मौसम पूर्वानुमान

15 जून : राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है. वही राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति: 30-40 kmph) चलने की संभावना है. 16 जून : राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना है. 17 जून : राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है. 18 जून : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति : 30-40 kmph) चलने की संभावना है. 19 जून : राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.

रांची का मौसम पूर्वानुमान 

15 जून : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 27°c. 16 जून : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 27°c. 17 जून : आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 29°c. 18 जून : आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 39°c, न्यूनतम तापमान 30°c. 19जून : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 38°c, न्यूनतम तापमान 27°c. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-mlas-visit-delhi-intensifies-in-the-race-for-ministerial-post/">झारखंड

: मंत्री पद की होड़ में कांग्रेस विधायकों का दिल्ली दौरा तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही