Search

 
 
 

आज से मॉनसून के बादल छंटेंगे, बारिश होने के भी आसार

 
Ranchi: झारखंड में मॉनसून के बादल आज से छंट सकते हैं. हल्के बादल छाए रहेंगे. राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. कही-कहीं धूप भी खिल सकती है. राज्य में भरपूर बारिश होने से तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान 32.0 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है. जबकि रामगढ़ में तापमान सबसे कम होगा. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/former-government-responsible-for-the-present-situation-of-ranchi-demand-for-investigation-from-cm/120711/">रांची

के वर्तमान हालात के लिए पूर्व की सरकार जिम्मेवार, सीएम से जांच की मांग
यहां अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और रांची का तापमान 28.0 डिग्री रहेगा. पलामू क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है. पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश ने लातेहार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 204.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई. जबकि रांची में 182.4 मिमी, हजारीबाग में 171.0 मिमी, धनबाद में 153.4 मिमी और लोहरदगा में 145.0 मिमी बारिश हुई है. विभिन्न शहरों में रविवार को संभावित तापमान (डिग्री में) शहर             अधिकतम        न्यूनतम रांची                28.0             30.0 बोकारो            29.0             25.0 पलामू              280             24.0 दुमका             31.0            26.0 जमशेदपुर       32.0            25.0 देवघर             31.0            26.0 गिरिडीह          29.0           25.0 धनबाद            31.0           25.0 हजारीबाग       29.0           25.0 रामगढ़           26.0           22.0 कोडरमा         29.0           26.0 इसे भी पढ़ें-   मूसलाधार">https://lagatar.in/ptps-dam-gate-opened-after-torrential-rain-damodar-river-in-spate/120718/">मूसलाधार

बारिश के बाद PTPS डैम का गेट खुला, दामोदर नदी उफान पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही