Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में मॉनसून हुआ लेट, 19 जून तक देगा दस्तक

  • झारखंड में 54 फीसदी बारिश की कमी
  • झारखंड में 12 जून से पहले आ जाता था मॉनसून
  • पूरे राज्य में हीट वेब
  • सूख गये नदी-नाले और जलप्रपात
  • जून में बारिश होगी कम
  • जुलाई में हो सकती है भरपाई 
Ranchi :  भीषण गर्मी और मॉनसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी बढ़कर 54 फीसदी हो गयी है. यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मॉनसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है, झारखंड में अधिकांश भागों में तापनान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और शुक्रवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून की मौजूदा प्रगति धीमी है. 16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है. झारखंड में मॉनसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है. झारखंड में मॉनसून की सामान्य तिथि 10 जून है. हालांकि मौसम विभाग के मॉनसून आगमन रिकॉर्ड के अनुसार, 2010 से यह 12 से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है. आनंद ने कहा कि मौजूदा स्थिति से पता चलता है कि जून में बारिश कम और जुलाई में ज्यादा हो सकती है. झारखंड में 1 जून से 13 जून तक 43.4 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले मात्र 20.2 मिमी ही हुई है, जो 54 प्रतिशत कम है, चार महीने में बरसात के मौसम के लिए बारिश की गिनती 1 जून से शुरू होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही