Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसून की दस्तक, अच्छी बारिश से किसानों को होगा फायदा, BAU के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने दी सलाह

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में मॉनसून प्रवेश कर गया है. जो किसानों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. समय पर मानसून आने के कारण किसानों के लिए हितकारी साबित होने की संभावना है. अच्छी बारिश होने से खरीफ फसल की पैदावार भी अच्छी होगी. क्योंकि झारखंड में खरीफ फसल मॉनसून की बारिश पर ही आधारित है. पढ़ें - 5G">https://lagatar.in/cabinets-seal-on-5g-spectrum-auction-internet-speed-will-increase-10-times/">5G

स्पेक्ट्रम की नीलामी पर कैबिनेट की मुहर, 10 गुना बढ़ जायेगी इंटरनेट की स्पीड
इसे भी पढ़ें - तपन">https://lagatar.in/tapan-kundu-murder-case-cbi-files-chargesheet-died-in-ranchi/">तपन

कुंडू हत्याकांड : CBI ने दाखिल की चार्जशीट, रांची में हुई थी मौत

अच्छी बारिश के साथ होगी अच्छी उपज

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर रमेश कुमार जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि मॉनसून बंगाल के रास्ते रात में ही झारखंड में प्रवेश कर गया है. अगले चार-पांच दिनों में पूरे झारखंड में सक्रिय हो जायेगा. इस बार झारखंड में सामान्य बारिश होगी. जो कृषि के लिए अनुकूल माना जा रहा है. किसान अपने खेती की तैयारी में जुट जाये, ताकि ऊपरी जमीन पर किसान मडवा,अरहड़,मक्का और उड़द की खेती की जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि इसके साथ मध्यम जमीन और निचली जमीन में जैसे धान की रोपाई के लिए बिछड़ा भी तैयार करना शुरू कर दें, ताकि सही समय पर किसान धान की रोपाई कर सके. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mayor-appeals-to-hc-says-municipal-commissioner-is-abusing-rights-court-seeks-reply/">हजारीबाग

की मेयर ने HC में लगायी गुहार, कहा- नगर आयुक्त अधिकारों का हनन कर रहे, कोर्ट ने मांगा जवाब

कृषि मौसम वैज्ञानिक का किसानों लिए परामर्श

इसके साथ ही बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि ऊपरी खेतों में कम अवधि एवं कम पानी की आवश्यकता वाली फसल जैसे-अरहर, उरद, सोयाबीन, मड़ुआ, ज्वार आदि की खेती को प्राथमिकता दें. जो किसान ऊपरी खेतों में धान, मकई, या मूंगफली की खेती करना चाहते हैं वो एक साथ दो फसल अपने खेतों में लगाएं. क्योंकि अत्यधिक बारिश की स्थिति में यदि एक फसल मारी जाती है तो दूसरी फसल से कुछ न कुछ उपज मिल जाती है और अनुकूल वर्षा होने पर दोनों ही फसल की अच्छी उपज मिल जाती है. साथ ही साथ खेती की सघनता भी बढ़ती है. मध्यम जमीन में धान, मकई, मूंगफली या सोयाबीन की सीधी बोआई कम या मध्यम अवधि वाली प्रजाति के साथ करें. मकई की कम अवधि वाली किस्म का चुनाव अनाज के लिए तथा मध्यम अवधि वाले किस्म का चुनाव हरा मक्का के लिए करें. इसे भी पढ़ें - इलाज">https://lagatar.in/the-doctor-who-went-for-treatment-became-a-victim-of-grabber-marriage-the-video-clip-revealed/">इलाज

करने गया डॉक्टर बना ‘पकड़ौआ विवाह’ का शिकार, विडियो क्लिप से हुआ खुलासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही