NewDelhi : पिछले दो दिन से देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. बता दें कि दो दिन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है. बारिश से पहाड़ी राज्यों में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबर हैं. बुधवार को हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गयी है. 5 लोग लापता बताये गये हैं. राजस्थान की बात करें तो बिजली गिरने से बूंदी में 2, बारां में 2 और भरतपुर में एक की मौत हुई है. ग्वालियर-चंबल में बुधवार को गर्मी, उमस और फिर बारिश के बीच कई जगह वज्रपात हुआ.. इससे 8 लोग मारे गये. पिछले 24 घंटे में देशभर में 12.2 मिमी बारिश होने की बात कही गयी है. यह एक दिन में सामान्य बारिश से 47% अधिक है. भोपाल में आज गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है. गुरुवार को इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बारिश के आसार हैं.
मणिमेकलई का नया ट्वीट, शिव-पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों को सिगरेट पीते दिखाया
इन इंडिया 2022 रिपोर्ट जारी, देश में 2036 तक 100 में 77 लोग उम्रदराज होंगे… युवाओं की हिस्सेदारी रहेगी 22.7 फीसदी
इसे भी पढ़ें- लीना">https://lagatar.in/director-leena-is-not-ready-to-accept-after-the-black-poster-controversy-the-actors-playing-the-role-of-shiv-parvati-were-shown-smoking-cigarettes-by-tweeting/">लीनाi) Isolated very heavy rainfall very likely over Gujarat region on 06th, 07th, 09th & 10th; North Interior Karnataka and Kerala & Mahe on 06th; Saurashtra & Kutch on 06th, 07th & 10th; Madhya Maharashtra on 10th; Coastal Karnataka on 07th & 08th; pic.twitter.com/o4G9JAK3D0
">https://t.co/o4G9JAK3D0">pic.twitter.com/o4G9JAK3D0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July">https://twitter.com/Indiametdept/status/1544615466408194049?ref_src=twsrc%5Etfw">July
6, 2022
मणिमेकलई का नया ट्वीट, शिव-पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों को सिगरेट पीते दिखाया
महाराष्ट्र के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र पर नजर डालें तो मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के अधिकतर इलाकों में बुधवार शाम से ही बारिश जारी है. यहां 1 जून से सीजन की कुल बारिश 958 मिमी मिमी दर्ज की गयी है. सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले के पास रात भर हुई भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ. दादर और सायन के इलाकों में जलभराव देखा गया.महाराष्ट्र के कोंकण और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. यहां आपात स्थितियों से निपटने के लिए NDRF की 17 टीमें तैनात हैं. रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग क्षेत्र 9 जुलाई तक रेड अलर्ट पर हैं. पुणे, कोल्हापुर और सतारा 8 जुलाई तक रेड अलर्ट पर हैं.मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने के निर्देश दिये हैं. इसे भी पढ़ें- यूथ">https://lagatar.in/youth-in-india-2022-report-released-77-out-of-100-people-will-be-old-in-the-country-by-2036-the-share-of-youth-will-be-22-7-percent/">यूथइन इंडिया 2022 रिपोर्ट जारी, देश में 2036 तक 100 में 77 लोग उम्रदराज होंगे… युवाओं की हिस्सेदारी रहेगी 22.7 फीसदी
Leave a Comment