Ranchi : झारखंड में मॉनसून की समयावधि समाप्त हो गयी. यह अवधि 1 जून से 30 सिबंतर तक होती है . शुक्रवार (1 अक्तूबर) से राज्य में पोस्ट मॉनसून सीजन शुरु हो गया. देश में मॉनसून का लौटना उत्तर पश्चिमी राज्यों से शुरु होता है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह अक्तूबर से मॉनसून का उत्तर पश्चिम राज्यों से लौटना शुरु हो जायेगा. आकड़ों के अनुसार इस वर्ष मॉनसून झारखंड में काफी अच्छा रहा. इस वर्ष 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक राज्य में कुल 1043.4 मिली मीटर बारिश हुई . जबकि पूरे मॉनसून सत्र में राज्य में सामान्य बारिश 1054.7 मिली मीटर हुई है. जबकि राज्य में कुल 16 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गयी. पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. वहीं तीन जिलों में सामान्य से भी अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें -रजरप्पा">https://lagatar.in/bhairavi-river-in-spate-near-rajrappa-temple-many-shops-submerged/">रजरप्पा
मंदिर के पास भैरवी नदी उफान पर, कई दुकानें जलमग्न
मंदिर के पास भैरवी नदी उफान पर, कई दुकानें जलमग्न
1 जून से 30 सिबंतर तक किस जिले में हुई कितनी बारिश
- जिला सामान्य बारिश (मिली मीटर में), कितनी बारिश हुई (मिली मीटर में)
- बोकारो 1091.3 1032.8
- चतरा 976.1 719.1
- देवघर 1021.8 1050
- धनबाद 1101 1356.8
- दुमका 1072.3 1074.2
- पूर्वी-सिंहभूम 1084.8 1293.7
- गढ़वा 946.7 777
- गिरिडीह 984.2 996.1
- गोड्डा 962.2 722.2
- गुमला 1122.1 771.5
- हजारीबाग 1072.8 1217.2
- जामताड़ा 1121 1555.4
- खूंटी 1182.1 1046.6
- कोडरमा 875.9 998
- लातेहार 1038.2 1178.3
- लोहरदगा 971.9 1445.5
- पाकुड़ 1267.3 809
- पलामू 886.2 853.4
- रामगढ़ 1027.8 1176.9
- रांची 1074.6 1213.9
- साहिबगंज 1301.3 1275.7
- सरायकेला 1053.2 978.1
- सिमडेगा 1298.7 1045
- प.सिंहभूम 1025.7 1005.8
Leave a Comment