Search

 
 
 

मानसून की बारिश देश भर में कहर बरपा रही,  सूरत बाढ़ में डूबा, वायनाड में लैंडस्लाइड, दिल्ली-जयपुर NH-48 धंसा, हजारों की जान आफत में

मुंबई में बारिश के कारण लोकल ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चल रही हैं. वसई-विरार और दक्षिण गुजरात में जलभराव के कारण 39 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं.  21 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिये जाने की सूचना है
 

New Delhi :  मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात ला दिये हैं. पहाड़ी राज्यों से लगातार लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं  गुजरात के सूरत के हालात बेकाबू हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 36 घंटे में शहर में 19 इंच बारिश हुई है. इसने जुलाई 1941 में दर्ज 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Uploaded Image

पूरे शहर में बाढ़ आ गयी है. कई शॉपिंग मॉल एक मंजिल तक पानी में डूब गये हैं. कारें सड़कों पर बहती दिख रही है. इतना ही नहीं, सूरत में करंट लगने, पेड़ गिरने और वज्रपात होने से 9 लोगों की मौत हो गयी गयी है. प्रशासन ने बाढ़ में फंसे लगभग 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं. गुजरात के अन्य शहरों में भी लोग बारिश से हलकान हैं.

 

खबर है कि भारी बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर NH-48 धंस गया है. इस वजह से 10 किमी लंबा जाम लग गया है. गुरुग्राम के कई इलाकों में दो-दो फीट पानी भर जाने की सूचना है. प्रशासन ने कंपनियों से कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करायें.महाराष्ट्र के पालघर में बारिश का कहर जारी है जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 8 जुलाई तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रशासन ने 389 परिवारों के 1,261 लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया है. बारिश से कई कच्चे पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं,

Uploaded Image

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से लोग त्राहिमाम है. जानकारी सांमने आया है कि  बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण  26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, 4 लोगों की मौत हुई है, 21 लोग घायल हैं. 2 महिलाओं के लापता होने की सूचना है. केरल के वायनाड जिले में टनल रोड निर्माण स्थल पर हुई लैंडस्लाइड में 3 लोगों की मौत हुई है.  पांच  लापता लोगों की तलाश जारी है. कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा  में भारी बारिश का कहर जारी है. पिंजल और वैतरणा नदियां चेतावनी स्तर को पार कर गयी है. प्रशासन ने अपील की है कि लोग बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें.  नदी, झरने, बांध व समुद्र तट से दूर रहें.

 

मुंबई में बारिश के कारण लोकल ट्रेनें 25-30 मिनट की देरी से चल रही हैं. वसई-विरार और दक्षिण गुजरात में जलभराव के कारण 39 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं.  21 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिये जाने की सूचना है.  एक खबर और है. मुंबई  की विहार और तुलसी झील मंगलवार रात को ओवरफ्लो हो गयी हैं. दोनों झीलें मुंबई को पीने का पानी उपलब्ध कराती हैं. बीएमसी के अनुसार पिछले  48 घंटे में दक्षिण मुंबई में 61.13 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 86.66 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 86.90 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.  उत्तराखंड, जेएंडके, राजस्थान. मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार में भी बारिश आफत बरसा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही