Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंडः मॉनसून की बारिश में 38 फीसदी की कमी

Advertisement
Advertisement
खास बातें 7-8 जुलाई को राज्य भर में बारिश की संभावना मंगलवार की बारिश के बाद मौसम हुा सुहाना Shruti Singh Ranchi: झारखंड राज्य में अभी भी मॉनसून की बारिश में भारी कमी है. इस सीजन में अब तक 38 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक जून से लेकर 4 जुलाई तक 147.2 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य बारिश 236.1 मिमी के मुकाबले 38 फीसदी कम है. मौसम विभाग के अनुसार नार्दर्न लिमिट ऑफ मॉनसून टर्फ फिलहाल गंगानगर, दिल्ली, अलीगढ़, हमीरपुर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, बालासोर से दक्षिण दिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है. इससे आगे झारखंड में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की जबकि कहीं- कहीं भारी वर्षा हुई. राज्य में मॉनसून गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक वर्षा 95.0 एमएम नवाडीह (बोकारो) में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.4 डिग्री चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रांची में दर्ज किया गया.

बारिश होने से रांची में बदला मौसम

मंगलवार की शाम को हुई तेज बारिश के बाद राजधनी रांची के मौसम में बदलाव आ गया है. बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस की गर्मी से राहत भी मिली. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले दो दिन तक बारिश होने का अनुमान है. 7 और 8 जुलाई को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

कई जिले में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह गुमला, हजारीबाग, कोडरमा लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक ) भी देखी जा सकती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही