Search

 
 
 

रांची : पूरे झारखंड में हुई मॉनसून की बारिश

 
Subham Kishore Ranchi: शुक्रवार को मॉनसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया. झारखंड में मॉनसून के प्रवेश करने के एक सप्ताह बाद 28 जून को मॉनसून पूरे झारखंड में पहुंच गया. बता दें दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने छह दिन की देरी के बाद 21 जून को झारखंड में प्रवेश कर चुका था. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के बचे हुए हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के बचे हुए हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ा.

आज से बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया शनिवार से लगभग पांच दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है. वहीं रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात कि संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 32.4 एमएम मुसाबानी (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.8 °C डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 °C रांची में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - बारिश">https://lagatar.in/kharge-targets-modi-government-over-roof-collapse-of-delhi-airport-terminal-1-due-to-rain/">बारिश

के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने पर खरगे ने  मोदी सरकार को निशाने पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही