Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हंगामेदार रहेगा शुक्रवार से शुरू हो रहा विधानसभा का मॉनसून सत्र, पक्ष-विपक्ष तैयार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र कल यानि तीन सितंबर से शुरू हो रहा है. 9 सितंबर तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने की आशंका है. 6 सितंबर को सदन में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेंगे. 7 सितंबर को बजट पर वाद-विवाद और मतदान होगा. वहीं सोमवार को 12 से 12.30 बजे तक मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा. गौरतलब है कि बजट सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्न काल नहीं हुआ था, जिसको लेकर विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था. वहीं इस सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/Hemant1-600x400.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बाबूलाल को नहीं बुलाने से बीजेपी में नाराजगी

सत्र संचालन को लेकर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने विधायक दल के साथ सरकार के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की, लेकिन इसमें बीजेपी शामिल नहीं हुई. बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को आमंत्रित नहीं कर भाजपा की तरफ से पार्टी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण को आमंत्रित किया गया, लेकिन बिरंची भी बैठक में शामिल नहीं हुए. बिरंची नारायण ने कहा कि विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को नहीं बुला कर उन्हें अपमानित किया गया है. सरकार के इशारे पर बार-बार बाबूलाल मरांडी का अपमान किया जा रहा है. भाजपा के विधायक अपने नेता के अपमान पर चुप नहीं बैठेगी. इसे भी पढ़ें- आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-organizations-gherao-babulal-residence-gave-ultimatum-10-days-arrest-sunil-tiwari/">आदिवासी

संगठनों ने बाबूलाल के आवास का किया घेराव, सुनील तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

विपक्ष के पास मुद्दे ही मुद्दे

विपक्ष के सचेतक बिरंची नारायण का कहना है कि उसके पास मुद्दे ही मुद्दे हैं. जज और वकील हत्या, बेरोजगारी, शराब, कानून व्यवस्था और जेएसएससी नियुक्ति नियमावली समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा. वहीं संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही