Search

 
 
 

मॉनसून सत्र: सदन में एटीआर पेश, शोक प्रस्ताव के बाद सदन सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश किया. एटीआर में विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की ओर से विधायकों को दिए आश्वासनों पर अभी तक सरकार की ओर से जो कार्रवाई की गई है उसका लेखा-जोखा है. बजट सत्र से मॉनसून सत्र के बीच जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें भी सदन में शोक प्रकाश के जरिए श्रद्धांजलि दी गई. सदन में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, डेविड मुर्मू, प्रकाश सिंह बादल, ओमन चांडी, हरिहर नारायण प्रभाकर, पुत्कर हेंब्रम, डॉ करमा उरांव, गायत्री देवी, शोभाकांत मंडल, विनोद कुमार चौधरी सहित कई विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों, बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों और मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जताई गई. सदन के अंदर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, विधायक प्रदीप यादव, सुदेश महतो, विनोद सिंह, कमलेश सिंह, सरयू राय और अमित यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा. इसके बाद स्पीकर ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

सीएम हेमंत सोरेन ने विस अध्यक्ष का किया स्वागत

झारखंड का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर कक्ष में स्पीकर डॉ. रवींद्र नाथ महतो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं मुख्यमंत्री का संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-61.jpg"

alt="" width="719" height="479" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही