Search

 
 
 

मानसून सत्र :  परिसीमन बिल का विरोध करेगी, चंदा चोरी, पेपर लीक का मुद्दा  उठायेगी  कांग्रेस

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध किया जायेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत तरीके से दो तिहाई बहुमत जुटाने में लगी है.
 
जयराम रमेश

NewDelhi : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आज निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध किया जायेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत तरीके से दो तिहाई बहुमत जुटाने में लगी है.

 

इंडिया ब्लॉक इसका विरोध करेगा. जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि  संसद की मौजूदा संख्या में यदि महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाये तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी. कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के संपर्क में हैं. आरोप लगाया कि भाजपा चालाकी से दो तिहाई बहुमत पाने की कवायद में लग गयी है. मगर उसे लोकसभा में दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है.

 

रमेश ने कहा कि लोकसभा में इतनी तोड़ फोड़ के बाद भी भाजपा दो तिहाई बहुमत नहीं पा सकती.  जयराम रमेश ने कहा कि चंदा चोरी, पेपर लीक, E20 एथेनॉल घोटाला, अमेरिकी ट्रेड डील, विदेश नीति आदि मुद्दे  मानसून सत्र में उठाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही