Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉनसून सत्र: पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण समेत इन मांगों को सदन में रखेगी कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : तीन सितंबर (शुक्रवार) से झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रही है. मॉनसून सत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने फैसला लिया है कि पार्टी राज्य के गरीबों को 27% आरक्षण दिलाने, भाजपा शासनकाल में बने लैंड बैंक में गरीबों की जो जमीन ली गई थी, उसे वापस लौटाने सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी. यह फैसला गुरुवार देर शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया. देखें वीडियो बिरसा चौक स्थित होटल रासो में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. बैठक प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की उपस्थिति में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने की. पार्टी के सभी 17 विधायक (दीपिका पांडेय सिंह को छोड़ कर) सहित नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर और चारों कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, शहजदा अनवर, जलेश्वर महतो की उपस्थिति में हुई. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-43250-candidates-will-appear-in-the-preliminary-examination-of-jpsc-in-101-examination-centers-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में 101 परीक्षा केन्द्रों में 43250 परीक्षार्थी जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में होंगे शामिल
बैठक के बाद प्रभारी आरपीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले अपनी जितनी भी घोषणा की थी, उन सभी को प्रमुखता से लागू करने पर संकल्पित है. विधानसभा के मॉनसून सत्र में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाली बातों को उन्होंने स्पष्टता से कहा है. पहला- कांग्रेस पार्टी राज्य की पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण देने की मांग को उठाएगी. दूसरा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि राज्य की नियोजन नीति को बेहतर तरीके से सुधार कर युवाओं को नौकरी देने का रास्ता प्रशस्त करें. आरपीएन सिंह ने कहा कि कोविड के बाद अब पूरा देश और राज्य तेजी से उभर रहा है. ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जाये. इसी मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता मॉनसून सत्र में अपनी बातों को उठाएगी तीसरा- पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान एक लैंडबैंक बनाया गया था जिसमें गरीबों की जमीन ली गई थी. कांग्रेस पार्टी मॉनसून सत्र में सरकार से मांग करेगी कि लैंड बैंक में गई जमीन को वापस उन गरीबों को वापस लौटाया जाये. चौथा- राज्य में बिजली की संकट से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, इसे जल्द से जल्द सुधारी जाये. पांचवा- राज्य में जल्द से जल्द विस्थापन आयोग बने, इसकी मांग भी कांग्रेस विधायक मॉनसून सत्र में करेंगे.

विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 सितंबर से

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन सितंबर यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधायकों की ये बैठक बुलाई थी. बैठक में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को पहले से ही सूचित कर दिया गया है कि बैठक में जन मुद्दों के साथ योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचायी जाये इसपर चर्चा होगी.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

होटल रासो में हुई बैठक में डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल, पूर्णिमा नीरज सिंह, सोनाराम सिंकू, कुमार जय मंगल, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, अंबा प्रसाद, डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, भूषण बाड़ा समय से पहुंचे, लेकिन उत्तराखंड में विधायकों की बैठक में भाग लेने गईं दीपिका नहीं आ सकी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही