Search

 
 
 

मॉनसून सत्र : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को हुआ दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

 
Ranchi : अनुपूरक बजट पर अपने विचार रखते हुए आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार बने 43 महीने हो गए, मगर अब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो सकी. संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार को 2000 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ और उपर से जनता बालू के लिए परेशान रही. लंबोदर महतो ने कहा कि अनुपूरक बजट की जरूरत नहीं है, सरकार ने मूल बजट में जो राशि का प्रावधान किया था वह अभी तक खर्च नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि 60:40 के आधार पर किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए. इससे आगे कहा कि सरकार को जल्द से जल्द 1932 खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति लाकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करना चाहिए. उन्होंने बेरमो को जल्द से जल्द जिला बनाने की भी मांग की. इसे भी पढ़ें - मिड">https://lagatar.in/mid-day-meal-scam-charges-framed-against-three-including-sanjay-tiwari/">मिड

डे मील घोटाला : संजय तिवारी समेत तीन के खिलाफ आरोप गठित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही