Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉनसून सत्र : मंगलवार 11 बजे तक सदन स्थगित, वेल में भजन और डांस कर रहे थे बीजेपी विधायक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विधानसभा का मॉनसून सत्र मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गया है. दरअसल विपक्ष के हंगामे के कारण बार-बार सदन बाधित हो रहा था. जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया. बीजेपी के विधायक सदन के अंदर भजन गा रहे थे साथ ही वेल में आकर हंगामा कर रहे थे. जिससे सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही थी. बार-बार बीजेपी विधायकों की ओर से एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा था. इस वीडियो को देखें वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर के टेबल के पास आकर सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष पर कार्रवाई की मांग करने लगे.  वहीं आलमगीर आलम, इरफान अंसारी को पीछे ले जाने के लिए वेल के पास पहुंचे और उन्हें हटा दिया. इस बीच उमाशंकर अकेला भी वेल के पास आकर स्पीकर BJP विधायक पर कार्रवाई की मांग कर ने लगे. सत्ता पक्ष के कई विधायक वेल के पास आकर विपक्ष पर कार्रवाई की मांग करने लगे. इसमें लोबिन हेंब्रम, इरफान अंसारी, बंधु तिर्की ममता देवी शामिल रहे. देखें वीडियो

हंगामे के बीच आलमगीर आलम ने महंगाई पर बात रखी 

हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम महंगाई के मुद्दे पर अपनी बातों को रख रहे थे. वहीं बीजेपी के विधायक वेल के पास आकर नियोजन नीति वापस वापस लेने की मांग करने लगे. विधायक रणधीर सिंह रिपोर्टिंग कुर्सी पर चढ़कर विरोध कर रहे थे. बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही भी रिपोर्टिंग कुर्सी पर चढ़ विरोध करने लगे. इसे भी देखें   BJP विधायक लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

नियोजन नीति वापस लेने की मांग कर रहे थे. इस विरोध के बीच विधायक रणधीर सिंह रिपोर्टिंग कुर्सी पर खड़े होकर डांस करने लगे. बीजेपी के हंगामे की वजह से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे थे. उनका कहना है कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से मंहगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री इतना झूठ बोल सकते हैं, यह किसी ने नहीं सोचा था. अच्छे दिन आएंगे, अच्छे दिन आएंगे, की बात करने वाले ने आज महंगाई को इतना बढ़ा दिया कि गरीबों के निवाले से भोजन गायब हो गया है. आज पेट्रोल, खाद्य सामग्रियों के दाम काफी बढ़ गए हैं. स्पीकर ने बीजेपी MLA से कहा कि आपने मैसेज दे दिया कि आप सदन चलने नहीं देना चाहते हैं. इसी हंगामे के बीच उमा शंकर अकेला और सीपी सिंह आमने- सामने आकर विरोध जताने लगे. इसे भी देखें  

स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को सीट पर जाने को कहा  

रिपोर्टिंग टेबल पर महिला कर्मचारी के बैठने की जगह पर बीजेपी विधायकों के हंगामे करने पर स्पीकर नाराज हो गए. स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को वहां से हटने का आदेश दे रहे हैं. अपनी कुर्सी पर खड़ा होकर बीजेपी विधायकों को कड़ी फटकार लगायी. इसे भी देखें

सीपी सिंह ने जतायी नाराजगी

कार्य मंत्रणा समिति से रोजगार जैसे जवलंत मुद्दे को हटाने से नाराज BJP विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सदन में स्पीकर का पद निष्पक्ष होता है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पद होता है, जो न काहू से दोस्त ना काहू से बैर के सिद्धांत पर आधारित है. बीजेपी विधायक ने स्पीकर से सवाल पूछा है कि क्या कार्य मंत्रणा समिति में हम लोगों को सदस्य केवल शोभा बढ़ाने के लिए रखा गया है. बाद में हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इसे भी पढ़ें- किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-indefinite-strike-from-22-to-demand-increase-of-truck-fare-and-repair-of-road/">किरीबुरु

: ट्रक का भाड़ा बढ़ाने व सड़क की मरम्मत की मांग पर 22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही