Search

 
 
 

मॉनसून सत्र : सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

 
Ranchi : स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है. इससे पहले सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित करने के बाद 12.33 बजे दोबारा शुरू की गयी थी. कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया था. विधायक वेल में पहुंच गये थे.  इस हंगामे के बीच ही स्पीकर शून्यकाल की सूचनाएं ले रहे थे. इससे पहले भी जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी तो भाजपा विधायक वेल में पहुंच गये थे और नारेबाजी करने लगे थे. हंगामे के बीच में ही स्पीकर ने प्रश्नकाल चलाया. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित कर दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही