Search

 
 
 

मॉनसून सत्र : पुराने रजिस्टर्ड वाहन मालिकों को जल्द उपलब्ध होगा HSRP नंबर, मंत्री ने दिया आश्वासन

 
Ranchi: मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन में कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने दिया. चेपई सोरेन ने कहा कि राज्य में रजिस्टर्ड पुराने वाहनों के मालिकों को बहुत जल्द HSRP नंबर उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी यह मामला आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल के समक्ष विचाराधीन है. ट्रिब्यूनल के अंतिम आदेश आनेवाला है और इसके बाद इसका जल्द समाधान कर लिया जाएगा. बता दें कि विधायक पूर्णिमा ने सवाल किया था कि 1 अप्रैल 2019 के बाद निर्मित सभी वाहनों के लिए हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन 2019 से पूर्व निबंधित निजी/सार्वजनिक पुराने वाहनों में HSRP नंबर प्लेट के लिए अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन नहीं लिया जा रहा है. झारखंड के लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरे राज्य में झारखंड के वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जा रहा है. इसे भी पढ़ें - BRAKING">https://lagatar.in/braking-jmm-will-support-upa-candidate-in-vice-presidential-election-shibu-soren-decided/">BRAKING

: उपराष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी का समर्थन करेगा JMM, शिबू सोरेन ने लिया फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही