Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉनसून सत्र : अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में 8 अगस्त से चर्चा, पीएम मोदी 10 को देंगे जवाब

Advertisement
Advertisement
 New Delhi :  इस मॉनसून सत्र में लोकसभा में विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 8 से 10 अगस्त तक होगी. चर्चा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जवाब दिये जाने की संभावना है. यह निर्णय लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया. इसका विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बहिष्कार किया.                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

विपक्ष का लोकसभा की बीएसी बैठक से वाकआउट

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर अगले सप्ताह चर्चा कराने के फैसले का विरोध करते हुए आज मंगलवार को लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक से बहिर्गमन किया. लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर आठ से 10 अगस्त के बीच चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को चर्चा का जवाब दे सकते हैं.

 पीए मोदी की सदन में मौजूदगी की मांग

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का  निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गयी सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया. निचले सदन में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने कहा कि लोकसभा में मंगलवार सुबह जब विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्यों ने मणिपुर पर चर्चा और प्रधानमंत्री मोदी की सदन में मौजूदगी की मांग की तो बैठक स्थगित कर दी गयी.

तेलुगु देशम पार्टी द्वारा लाया गया  उसी दिन कार्यसूची में शामिल कर लिया गया था

टैगोर का कहना है कि पिछली लोकसभा में जब तेलुगु देसम पार्टी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था तो उसे उसी दिन कार्यसूची में शामिल कर लिया गया था.  द्रमुक नेता टी आर बालू ने कहा कि विपक्ष के नेता बीएसी की बैठक से बाहर निकल गये क्योंकि सरकार चाहती थी कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर आठ अगस्त से चर्चा कराने के फैसले का अनुमोदन करें. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच गत बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर सदन में चर्चा के लिए मंजूरी दे दी गयी थी. उस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि वह सभी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि तय करेंगे      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही