Search

 
 
 

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, सरकार ने 19 को सर्वदलीय बैठक बुलाई

 
New Delhi : 20 जुलाई से संसद के मॉनसून सत्र का शुभारंभ हो रहा है. बता दें कि सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार ने सत्र शुरू होने से एक दिन पूर्व यानी 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. खबर है कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है. सरकार सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2024 में लोक सभा चुनाव, मानसून सत्र काफी हंगामेदार होगा

विपक्षी दल अपने मुद्दों की जानकारी सरकार को देंगे, जिन पर चर्चा चाहते हैं. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. अगले साल यानी 2024 में लोक सभा चुनाव होंगे. इसे लेकर कहा जा रहा है कि मानसून सत्र काफी हंगामेदार होगा. सत्र से पहले बेंगलुरू में विपक्षी दलों बड़ी बैठक होने जा रही है. जानकारों का कहना है कि बेंगलुरु की बैठक में अगर विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ इकट्ठा हो पाते हैं तो इसका असर संसद सत्र में दिखेगा. सरकार यदि समान नागरिक संहिता से जुड़े विधेयक को सदन में पेश करेगी तो भारी घमासान मचेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही