Search

 
 
 

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर दी जानकारी

 
New Delhi : संसद का मॉनसून सत्र नये भवन में 20 जुलाई 2023 से शुरू होगा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. मॉनसून सत्र 11 अगस्‍त 2023 तक चलेगा. प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा, संसद का मॉनसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. जान लें कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की 28 जून, 2023 को हुई बैठक में कई जरूरी फैसले लिये गये थे. इसमें संसद के मानसून सत्र की भी चर्चा हुई थी .                           नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कामकाज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं. खबर है कि शुरुआत में बैठक पुराने संसद भवन में हो सकती हैं. बाद में नये भवन में सत्र चल सकता है. जान लें कि संसद के नये भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मई को किया था.

संसद के मॉनसून सत्र में क्या-क्या होगा

सूत्रों के अनुसार मॉनसून सत्र में सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश पारित कराने के लिए विधेयक ला सकती है. इसके पारित होने से सेवा मामलों में दिल्ली सरकार को विधायी एवं प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी हो जायेगा. कहा गया है कि सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने की कोशिश करेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक भी संसद में पेश किये जाने की संभावना है.

UCC को लेकर भी पक्ष-विपक्ष में भिड़ंत हो सकती है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले माह एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी. जानकारी के अनुसार सत्र में मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है. दिल्ली अध्यादेश पर आम आदमी पार्टी हंगामा करेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन से दल आप का समर्थन करते हैं. UCC को लेकर भी पक्ष-विपक्ष में भिड़ंत हो सकती है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही