Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर धरना दिया. बीजेपी विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर धरना दिया. बीजेपी विधायकों ने सरकार पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के संरक्षण में राज्य में बालू, कोयला और पत्थर की अवैध तस्करी हो रही है.भाजपा विधायकों ने दरोगा संध्या तोपनो की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की.
विधानसभा का मानसून सत्र : बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर दिया धरना, सरकार पर लगाया गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप
Last Updated: Aug 04, 2022 12:00 AM (IST)