Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉनसून सत्र : स्पीकर प्रश्नकाल चलाने का करते रहे आग्रह, भाजपा विधायक करते रहे हंगामा

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 7 में शुरू हुई. स्पीकर ने आसन पर बैठते ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, लेकिन इससे पहले भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण ने नियोजन नीति का मुद्दा उठा दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में नियोजन नीति बनी नहीं है और 26,001 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी हो गया. फिर कोई इस मामले को  हाईकोर्ट लेकर चला जायेगा और युवाओं का भविष्य अधर में लटका रह जायेगा. इसके बाद धीरे-धीरे कर भाजपा के विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गये और वेल की तरफ पहुंचने लगे. विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. स्पीकर उनसे आग्रह करते रहे कि प्रश्नकाल लेने दें, लेकिन भाजपा के विधायक मानने को तैयार नहीं थे. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-as-soon-as-the-proceedings-of-the-house-begin-the-ruckus-of-the-bjp-mlas-starts-again/">मॉनसून

सत्र : सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर भाजपा विधायकों का हंगामा शुरू)

आखिर क्यों यह नौबत आयी

इस बीच भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कल भी सदन बाधित था और आज भी. यह नौबत आखिर क्यों आयी है. जब पहले दिन कार्य मंत्रणा की बैठक हुई थी, उस दिन तय हुआ था कि स्पीकर नियोजन नीति स्थानीयता और कानून व्यवस्था पर सदन में बहस करायेंगे. बैठक में फिर सोमवार को कार्य मंत्रणा की बैठक बुलाने की बात कही गयी थी, लेकिन सोमवार को कार्य मंत्रणा की बैठक नहीं हुई. ऐसे में क्या भाजपा के लोग सदन में सिर्फ असत्य बातों को सुनने आये हैं. विपक्ष में होने के नाते सरकार से जवाब मांगना भाजपा का अधिकार है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/sc-directs-cbi-not-to-record-statements-of-victim-women-in-manipur-video-case/">मणिपुर

वीडियो मामले में SC का सीबीआई को निर्देश, पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज न करें…

12.30 तक सदन की कार्यवाही स्थगित

हंगामे के बीच में कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने बालू का मुद्दा उठाया. वहीं लोबिन हेंब्रम ने खनन पट्टा लीज का मामला उठाया. इसके बाद विधायक मनीष जायसवाल की बारी आयी. उन्होंने खेलकूद विभाग से संबंधित सवाल डाला था. लेकिन जब पूरक प्रश्न पूछने के लिए वो खड़े हुए तो वो नियोजन नीति और दूसरे मुद्दों पर बोलना शुरू कर दिया. कहा कि ये उससे ज्यादा जरूरी सवाल है. इसपर स्पीकर ने कहा कि अगर ज्यादा जरूरी सवाल था तो उस सवाल को सदन में अल्प सूचित प्रश्न की जगह लाना चाहिए था. इसके बाद फिर भाजपा विधायकों का हंगामा शुरू हो गया और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-irfan-ansari-arrived-in-house-dressed-in-chunari-and-tika-randhir-singh-said-he-is-a-dramatist/">मॉनसून

सत्र : चुनरी ओढ़ व टीका लगा सदन में पहुंचे इरफान अंसारी, रणधीर सिंह बोले – नाटकबाज है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही