Search

 
 
 

मानसून सत्र : विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का बहिष्कार करेगा!

 
New Delhi : मानसून सत्र में प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर हिंसा पर संसद में बयान नहीं देने के विरोध में विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA (इंडियन नेशनल इन्क्लूसिव डेवलपमेंटल अलायन्स) राज्यसभा के कामकाज के सिलसिले में गुरुवार सुबह होने वाली होने वाली कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक का बहिष्कार कर सकता है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा बीएसी में पदेन सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति सहित 11 सदस्य होते हैं

एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. राज्यसभा बीएसी में पदेन सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति सहित 11 सदस्य होते हैं. 26 सदस्यीय INDIA के तीन सांसद बीएसी समिति में हैं. तीनों सांसद क्रमश: कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तृणमूल कांग्रेस से हैं. सूत्रों ने बताया कि पार्टियां किसी ऐसे व्यक्ति को बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भेज सकती हैं जो बीएसी का सदस्य नहीं है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे पर्यवेक्षक को बैठक में भाग लेने की अनुमति दी जायेगी या नहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही