Search

 
 
 

झारखंड में मानसून का बदला ट्रैक, अब 10 से 12 जून के बीच होगी इंट्री

झारखंड में मानसून का ट्रैक बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून की इंट्री 10 से 12 जून के बीच हो सकती है. पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले राज्य में प्रवेश कर जाएगा.
 

Ranchi :  झारखंड में मानसून का ट्रैक बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून की इंट्री 10 से 12 जून के बीच हो सकती है. पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले राज्य में प्रवेश कर जाएगा. 

 

अगर मानसून 10 से 12 जून के बीच राज्य में प्रवेश करता है, तो 15 जून के बाद अच्छी बारिश की संभावना है. सामान्य तौर पर रांची में जून महीने में 197.6 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है. लेकिन यदि मानसून देर से पहुंचता है तो बारिश की मात्रा में कमी हो सकती है

 

तापमान में बढ़ोत्तरी

6 जून से तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी गर्मी तेज होगी.

 

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान 

    अगले 5 दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे.

    3 जून को आंशिक बादल और हल्की गर्जना देखने को मिल सकते है.

    4 और 5 जून को आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं.

    इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही