Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, सामान्य से 47 फीसदी कम हुई बारिश, जानें कहां कितनी हुई बारिश

Ranchi : झारखंड में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मॉनसून के इस सीजन में 152.3 मिमी बारिश हुई. जो सामान्य 285.6 मिमी से 47% कम है. बारिश नहीं होने से इसका कारण खेती पर भी दिखने लगा है. राज्य के सात जिले ऐसे हैं जहां 60 फीसदी से कम वर्षा हुई है.  हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. वहीं रांची (विमानपत्तन) में सबसे अधिक वर्षा 28.0 mm दर्ज की गयी. विभाग के अनुसार, गोड्डा का उच्चतम तापमान 38.0°C (KVK) रहा. जबकि रांची में सबसे न्यूनतम तापमान 22.6°C दर्ज की गयी. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-slow-pace-of-special-enrollment-drive-in-government-schools/">साहिबगंज

: सरकारी स्कूलों में विशेष नामांकन अभियान की रफ्तार धीमी)

कहां कितनी बारिश हुई है और कितना कम

जिला बारिश हुई सामान्य कमी
बोकारो 147.6 256.7  43%
चतरा 76.6 254.8 70%
देवघर 142.1 283 50%
धनबाद 198.4 306.1 35%
दुमका 173.9 296.2 42%
पू सिंहभूम 300.6 328 .2 9%
गढ़वा 79.7 215.3 63%
गिरिडीह 154.0 284.2 46%
गोड्डा 100.1 260.8 62%
गुमला 121.8 300.5 59%
हजारीबाग 138  294.2 53%
जामताड़ा 119.1 317 62%
खूंटी 129.9 301.1 62%
कोडरमा 119 255.1 57%
लातेहार 132.1 274 52%
लोहरदगा 121.4 281 57%
पाकुड़ 108.2 343.2 68%
पलामू 83.8 199 58%
रामगढ़ 107.0 288.7 63%
रांची 165.9 296.1 44%
साहेबगंज 78.6 354.8 78%
सरायकेला 208.7 290.8 28%
सिमडेगा 179.8 356.7 50%
प सिंहभूम 231.5 288.3 20%
झारखंड 152.3 285.6 47%

पूर्वी सिंहभूम के कुछ भागों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन-वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाये और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़ें : सैकड़ों">https://lagatar.in/hundreds-of-candidates-reached-morhabadi-maidan-demanding-employment-from-the-government/">सैकड़ों

अभ्यर्थी पहुंचे मोरहाबादी मैदान, सरकार से कर रहे रोजगार की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही