Search

 
 
 

27 मई को केरल आयेगा मानसून, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा में बारिश का अलर्ट

 
NewDelhi : आईएमडी ने मानसून को लेकर अनुमान जताया है कि इस बार केरल तट पर 27 मई को मानसून पहुंच जायेगा. वैसे आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में दस्तक देगा. यह 1 जून को अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन पूर्व ही आ जायेगा. इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में लगातार बारिश होने और आंधी-तूफान की आशंका जताई है. IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार दक्षि ण भारत के साथ उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में मौसम का बारिश वाला मिजाज देखने को मिल सकता है. पूर्वी और मध्य भारत में अनिश्चित मौसम का लंबा दौर चलेगा. भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और विदर्भ में गरज के साथ बारिश और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD का यह भी कहना है कि तमिलनाडु, केरल सहित कर्नाटक में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी. आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया गया है. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होगी अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी. अरुणाचल प्रदेशकी बात करें तो 18 मई तक मौसम का अलर्ट जारी है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : तुर्किये">https://lagatar.in/turkish-company-celebis-contract-cancelled-plea-made-in-delhi-high-court/">तुर्किये

की कंपनी Celebi का करार रद्द, दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही