Search

 
 
 

प्रति माह मासिक बुलेटिन का होगा प्रकाशन : चैंबर

 
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पत्रिका उपसमिति की बैठक बुधवार को चैंबर भवन में हुई. प्रत्येक माह नये स्वरूप में मासिक बुलेटिन का प्रकाशन कर, सदस्यों में बांटने का निर्णय लिया गया. उपसमिति चेयरमेन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि चैंबर गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, नये-नये उद्यमियों से फेडरेशन का जुडाव, समन्वय, चैंबर की भावी कार्ययोजनाओं का उल्लेख और स्टेक होल्डर्स से जुड़े सरकार की नीति, पॉलिसी व नोटिसों का उल्लेख बुलेटिन में प्रमुखता से किया जायेगा. इससे हमारे सदस्य व्यापार जगत की गतिविधियों से अपडेट रहेंगे. चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू व ज्योति कुमारी ने कहा कि किसी भी संगठन में पत्रिका का निरंतर प्रकाशन अहम होता है. हमारा प्रयास होगा कि जिला स्तर पर व्यापार व उद्योग जगत की गंभीर समस्याओं का उल्लेख भी बुलेटिन में हो. इस दौरान बुलेटिन में प्रकाशन के लिये कंटेंट पर विचार, विज्ञापनों की बुकिंग भी ली गई. विज्ञापन बुकिंग में सहयोग करने की ईच्छा व्यक्त करने के लिए उपसमिति चेयरमेन मुकेश अग्रवाल ने सभी विज्ञापनदाताओं के प्रति आभार जताया. पत्रिका प्रकाशन का कार्य अच्छी तरह हो इसके लिये पत्रिका उप समिति का गठन भी किया गया. मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, पत्रिका उप समिति के चेयरमेन एवं संपादक मुकेश कुमार अग्रवाल, सह संपादक प्रमोद सारस्वत, सदस्य राजीव सहाय, संतोष अग्रवाल शामिल थे. इसे भी पढ़ें - निशिकांत">https://lagatar.in/nishikants-tweet-polling-officer-working-for-jmm-arrested-in-madhupur/">निशिकांत

का ट्वीट, मधुपुर में JMM के लिए काम कर रहा मतदान अधिकारी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही