Search

 
 
 

लातेहार: वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की मासिक बैठक संपन्न

 
Latehar: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति, लातेहार की मासिक बैठक समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष गुप्ता ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी को बधाई दिया. उन्होंने कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं हो पाता है. बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन की समीक्षा की गई एवं अगले वर्ष खामियों को दूर करने का निर्णय लिया गया. मासिक दान पत्र भी खोला गया. कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह ने बताया कि दानपात्र और मंदिर विकास निधि से 70 हजार रुपए संग्रह किए गए. बैठक के दौरान दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न देनदारियों का भी निपटारा किया गया. सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में सभी सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग किया है. उन्होंने नगर वासियों को भी इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बिना नगर वासियों को सहयोग के यह आयोजन सफल नहीं हो सकता था. बैठक में संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, त्रिभुवन पांडेय, दशरथ प्रसाद, सह सचिव रवींद्र प्रजापति व रंजीत कुमार, कोषाध्याक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार, प्रदीप प्रसाद, परितोष ठाकुर, कन्हाई प्रसाद और त्रिपुरारी दास आदि मौजूद थे आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - मुंबई:">https://lagatar.in/mumbai-ncp-leader-baba-siddiqui-murdered-rahul-gandhi-said-law-and-order-has-ended-in-maharashtra/">मुंबई:

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र में लॉ एंड आर्डर समाप्त हो गया है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही