Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Moody's का अनुमान, फाइनेंशियल ईयर 2022 में 9.3 फीसदी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

LagatarDesk :  रेटिंग एजेंसी Moody`s">https://www.moodys.com/researchandratings/country/india/-/0420C9">Moody`s

ने एक बार फिर भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटाया है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 13.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. लेकिन अब Moody`s ने वित्तीय वर्ष 2021-22 या फाइनेंशियल ईयर 2022 का जीडीपी ग्रोथ रेट को घटाकर 9.3 फीसदी कर दिया है.

कर्ज के बोझ तले डूबा है भारत

Moody`s ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फिलहाल इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, इकोनॉमी की ग्रोथ रेट में गिरावट आयेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. जिससे भारत का फाइनेंशियल सिस्टम काफी प्रभावित हुआ है.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण घटाया ग्रोथ रेट

रेटिंग एजेंसी ने जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान इसलिए घटाया है क्योंकि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हर दिन भारत">https://lagatar.in/">लगातार हर दिन भारत

में 4 लाख से अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं. वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. साथ ही देश के कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है. इसके कारण भारत की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है.  


GDP का 90 फीसदी होगा कर्ज

मूडीज ने वित्तिय वर्ष 2023 के लिए ग्रोथ का पूर्वानुमान बढ़ाकर 7.9 फीसदी कर दिया है. जबकि पहले 6.2 फीसदी रहने का अनुमान था. महंगाई दर बढ़ने के कारण और इकोनॉमी की ग्रोथ रेट कम होने के कारण वित्तिय वर्ष 2022 में सरकारी कर्ज का बोझ जीडीपी का 90 फीसदी ह सकता है. वहीं 2023 में यह 90.8 फीसदी रहने का अनुमान है.


संयुक्त राष्ट्र ने 10.1 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट का लगाया अनुमान

संयुक्त">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8B">संयुक्त

राष्ट्र ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 2022 में 10.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से वृद्धि करेगी. भारत तेजी के वृद्धि करने के मामले में चीन से भी आगे होगा. 2022 में चीन की ग्रोथ रेट 5.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

केयर रेटिंग ने जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को चार बार किया संशोधित

भारत की केयर">https://www.careratings.com/">केयर

रेटिंग एजेंसी ने भी मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.2 फीसदी कर दिया है. जबकि पूर्व में केयर रेटिंग एजेंसी का अनुमान था कि भारत की जीडीपी ग्रोछ रेट 10.2 फीसदी रहेगी. इस साल मार्च के बाद से रेटिंग एजेंसी ने 2021-22 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को चौथी बार संशोधित किया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही