Search

 
 
 

28 फरवरी को चांद दिखने की उम्मीद, 1 मार्च से रमजान शुरू

 
Ranchi: दीनी एकेडमी से मास्टर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि 28 फरवरी को शाम को रमजान का चांद दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद 1 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी. बरकतों और रहमतों का महीना रमजान शनिवार से शुरू होने की संभावना है. इस अवसर पर सभी मस्जिदों में तैयारी की जा रही है. कहा कि रमजान सुबह चार बजे से शुरू होगा और सूरज डूबने के बाद इफ्तार किया जाएगा. रात में 20 रकअत तरावीह नमाज पढ़ी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/eid-teacher.jpg">

class="size-full wp-image-1018922 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/eid-teacher.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रमजान शब्द "रमज" और "आन" से बना है, जिसका अर्थ है - अल्लाह इस दौरान मनुष्य की इच्छाओं, ख्वाहिशों और जरूरतों को पूरी तरह मिटा देता है. रमजान में अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है और प्रत्येक अच्छे और बुरे कार्य का सवाब 70 गुना बढ़ा दिया जाता है. रमजान के दौरान, सुबह सादीक से सेहरी करके सूरज डूबने तक खाने और पीने से खुद को रोकना होगा. इसके साथ ही, पांच वक्त की नमाज अदा की जाएगी, जिनमें फज्र (सुबह), ज़ोहर (दोपहर), अ’शर (शाम से पहले), मगरिब (सूर्यास्त के बाद), और ईशा (रात को तरावीह के साथ) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -40">https://lagatar.in/appointment-is-to-be-done-on-40-thousand-posts-youth-are-eyeing-it/">40

हजार पदों पर होनी है नियुक्ति, युवा लगाए हैं टकटकी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही