Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांद दिखा, शनिवार को खुशियों का त्याेहार ईद

  • मुस्लिम समाज में उत्साह, पटाखे भी फूटे, अलविदा जुमे की नमाज अदा
Ranchi : रमजान के जुमे के अलविदा होते ही शुक्रवार को संध्या 6.44 बजे चांद दिखने के बाद पूरे मुस्लिम समाज में उत्साह दिखा. चांद को देखते ही लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देनी शुरू कर दी. एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक की बधाई देने में पीछे नहीं रहे. चांद दिखने के बाद मुस्लिम बस्तियों में खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े गये. रात को रोजेदारों के लिए विशेष रात की इबादत की गई, जिसके लिए सभी रोजेदार 30 दिनों तक रोजा रखकर अल्लाह से दुआ करते थे. चांद दिखायी देने के बाद लोग रात भर जागकर अल्लाह से दुआएं मांगेंगे. ईद के दिन सुबह नहा धोकर साफ सुथरे कपड़े पहनकर ईत्र लगायेंगे और एक दूसरे को ईद की बधाई देंगे. फिर मिठी चीजें खाकर ईदगाह और मस्जिदों में शुकराना नमाज पढ़ने के लिए जायेंगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_21-at-18.11.37-1_871.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई

इससे पूर्व राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार को सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई. राजधानी की मुख्य मस्जिदों में जामा मस्जिद, चांदनी मस्जिद, हव्वारी मस्जिद, मस्जिदे रजा गुदड़ी, छाता मस्जिद आदि शामिल हैं. अंतिम जुम्मा में लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की. इस दौरान कर्बला चौक स्थित चांदनी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. छाता मस्जिद के मौलाना हसीबुल्ला ने कहा कि अंतिम जुमा में लोगों से प्यार, मोहब्बत, गरीबी, पड़ोसी का ख्याल रखने का दुआ की गई. यह मुबारक का महीना है. हव्वारी मस्जिद के मोहम्मद अजहरूदादीन ने कहा कि इस बार रमजान के 5 दिन पड़े हैं. ऐसे हमेशा चार जुमे में रमजान सिमट जाता था. आज की चांद रात बहुत ही मुबारक होती है. मस्जिद ए राजा गुदड़ी के मौलाना ताजुद्दीन ने कहा कि ईद की सुबह 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-ed-team-reached-registry-office-information-about-obtaining-mining-lease-and-other-registry-documents/">BREAKING:

ED की टीम पहुंची रजिस्ट्री कार्यालय, माइनिंग लीज समेत अन्य रजिस्ट्री के दस्तावेज प्राप्त करने की सूचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही