Search

 
 
 

चांद नजर आया, ईद आज, ईदगाहों-मस्जिदों में होगी नमाज अदा

 
Ranchi : ईद का चांद बुधवार की शाम नजर आ गया. गुरुवार को ईद मनेगी. ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार 11 अप्रैल की सुबह निर्धारित समय पर नमाज अदा की जायेगी. इमार ए शरिया झारखंड व एदार ए शरिया झारखंड ने चांद की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है. चांद का दीदार होने के साथ ही ईद की खुशियां शहर की फिजा में घुल गई. मस्जिदों में ईद की नमाज से संबंधित एलान हुए, जबकि सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा, लोग एक दूसरे को ईद के चांद की बधाई देते रहे. शहर के विभिन्न मुस्लिम मुहल्लों में खुशी के इस मौके पर पटाखे छोड़े गए. ईद की तैयारियां रात से ही शुरू कर दी गई. सभी मुस्लिम मुहल्लों, चौक चौराहों, गली कूचों को कुमकुमे, चमचमाती रंग बिरंगे झालर, लाइट से सजाये गये. बच्चों ने रात रात भर जाग कर सजाने का काम किया. रमजान के मुकद्दस महीने की 30 तारीख को देखते हुए बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद दरगाह में एदारा ए शरिया की बैठक मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी की अध्यक्षता में हुई, तो इमार ए शरिया झारखंड की बैठक इमार ए शरिया कार्यालय में मुफ्ती मो. अनवर कासमी की अध्यक्षता में हुई. वहीं खानकाह मजहरिया मुनामिया फिरदौस नगर डोरंडा में अल्लामा मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी की अध्यक्षता में हुई. सभी ने चांद होने की खबर की पुष्टि की और ईद के चांद की घोषणा कर दी.

देर रात तक हुई खरीदारी

ईद का चांद का ऐलान होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई खरीदारी करते नजर आए. सेवई, लच्छा की दुकानों में भीड़, कपड़े की दुकान, राशन दुकान, पानी पूरी ठेला, मेवाड़ आदि सभी जगहों पर भीड़ ही भीड़ देर रात तक होती रही खरीदारी.

महिलाएं पकवान बनाने में जुटी

चांद का ऐलान होते ही मुस्लिम घरों में महिलाएं उम्दा सेवईयों के साथ अन्य लजीज पकवानों को ईद के दिन आने वाले मेहमानों के इस्तकबाल (स्वागत) के लिये बनाने में जुट गई.

कर्बला चौक में लगा ईद का मेला

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्बला चौक के पास झूला लगा, झूला के आसपास कई खाने पीने के स्टॉल लगे हैं.

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

रांची जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, हर जगह पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : पेयजल">https://lagatar.in/20-crore-embezzlement-case-from-drinking-water-department-police-arrested-cashier-recovered-rs-51-lakh/">पेयजल

विभाग से 20 करोड़ गबन मामला : पुलिस ने कैशियर को किया गिरफ्तार, 51लाख बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही