Search

 
 
 

चांद नजर आया, रमजान कल से

 
Ranchi: दारूल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने कहा कि शबानुल मोअज्जम 1445 हिजरी की 29 तारीख और सोमवार 11 मार्च को रमजान उल मुबारक महीने का चांद रांची व झारखंड समेत देश के विभिन्न स्थानों में आम तौर पर नजर आया है. इस लिए 12 मार्च को रमजान उल मुबारक महीने की पहली तारीख है. उन्होंने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया फुलवारी शरीफ पटना का है. इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-girl-was-talking-on-mobile-2-news-of-santhal-including-death-after-getting-hit-by-train/">गोड्डा

: मोबाइल पर बात करते चल रही थी युवती, ट्रेन से कटकर मौत समेत संथाल की 2 खबरें
एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि 29 शाबान 1445 हिजरी के अनुसार सोमवार 11 मार्च को एदार ए शरीया झारखंड के द्वारा हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार दरगाह, डोरंडा रांची के परिसर में रमजानुल मुबारक का चांद देखने की व्यवस्था की गई. इस के अलावे हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ , बोकारो, पलामू गढ़वा राजमहल, गोड्डा, गुमला, खूंटी, चतरा, खरसावां, जामताड़ा, मधुपुर, बोकारो, जमशेदपुर, पलामु, लोहरदगा, दुमका, घाटशिला, गोला, बड़का गांव, पांकी, इटखोरी, चास, झरया, डुमरी, समेत 65 जगहों पर रमजान माह का चांद देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई. रांची और आसपास के इलाकों में आम तौर पर रमजानुल मुबारक का चांद देखा गया. जिस के बाद दरगाह परिसर में दारुल कजा की बैठक हुई. जिसमें काजीयाने शरीयत ने चांद नजर आने की तसदीक किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मार्च से तरावीह शुरू और रमजानुल मुबारक का पहला रोजा मंगलवार 12 मार्च से शुरू हो रहा है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 MAR।।छात्रों को गुरूजी क्रेडिट कार्ड की सौगात।।रास चुनावः प्रदीप वर्मा,सरफराज का नामांकन।।सहियाओं ने मांगी फिक्स सैलरी।।जेल में हेमंत से मिले सीएम चंपाई।।बिहार में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी।।इलेक्टोरल बॉन्डः SBI को SC से झटका।।देश में CAA लागू।।समेत कई अहम खबरें।।

ये रहे मौजूद

बैठक में मौलाना मुफ्ती आबिद हुसैन मिसबाही, मुख्य काजी शरीयत, मौलाना मोहम्मद कुतुबुद्दीन रिजवी, मौलाना मुफ्ती अनवर हुसैन निजामी, मौलाना मुफ्ती इजाज हुसैन,मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली, कारी मोहम्मद अय्यूब रिजवी, मौलाना मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही, मौलाना डॉ ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना गुलाम फारूक मिसबाही,मौलाना निजामुद्दीन मिसबाही, मुफ्ती मोहम्मद आकिब जावेद, मौलाना शेर मोहम्मद कादरी, मौलाना शमीम, हाजी सईद कोसर, कारी आफताब जिया, कारी अब्दुल मुबीन, कारी मुजीब,अकीलुर्रहमान, मोहम्मद अतीक अहमद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही