Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी का निगम पार्क है सबसे सस्ता, बच्चों के लिए है झूलों की भरमार

Rehan Ahmed Ranchi: मोरहाबादी स्थित निगम पार्क का उद्घाटन 20 जून 2013 में पूर्व राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने किया था. इस पार्क को विकसित करने की दिशा में एक बार फिर से 3 मार्च 2021 में पूर्व महापौर आशा लकड़ा एवं पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें -ईडी-इनकम">https://lagatar.in/ed-income-tax-raided-the-premises-of-black-money-rich-saurabh-sharma-in-bhopal-gwalior-jabalpur/">ईडी-इनकम

टैक्स ने काली कमाई के धनकुबेर सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर स्थित ठिकानों पर छापा मारा

10 रुपये में करें प्रवेश

इस निगम पार्क में प्रवेश शुल्क 10 रुपये है. साथ ही इसके अंदर लगे बच्चों के मनोरंजन के लिये कई प्रकार के लगे झूले भी केवल 10 रुपये टिकट की दर से लिये जाते हैं. शहर के मुख्य हिस्सा राजभवन से कुछ ही दूर पर होने की वजह से इस पार्क बड़ी संख्या में परिवार के लोग अपने बच्चों संग यहां घूमने आते हैं.

सभी झूलों का 10 रुपये टिकट, जेल पार्क में सभी झूलों का 50 रुपये टिकट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigam-park-4.jpg">

class="aligncenter wp-image-994087 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigam-park-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पार्क में घूम रहे लोगों ने कहा कि राजधानी का यह पार्क बहुत अच्छा है. सबसे अच्छी बात इसकी यह है कि यहां प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपये है, साथ ही यहां बड़े-बड़े झूले का मनोरंजन भी बच्चे मात्र 10 रूपये के दर पर प्राप्त कर सकते हैं. वहीं एयर वाले मिक्की माउस में बच्चे खूब मजा करते हैं, इसका भी मात्र 10 रुपये ही है, यह बहुत अच्छी बात है, वहीं जेल पार्क में इस मिक्की माउस समेत सभी झूलों का दर 50 रुपये के हिसाब से लिया जाता है. इस तरह देखा जाये तो यह पार्क गरीब परिवारों के लिए बहुत उत्तम है.

मनोरंजन के लिये पार्क में हैं ढेरों आइटम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigame-park2.jpg">

class="aligncenter wp-image-994084 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigame-park2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पार्क के कर्मचारी दीलिप सिंह ने कहा कि हमारे पार्क में टिकट व झूलों के दर में आज तक कोई फेरबदल नहीं किया गया है. यही वजह है कि और पार्कों से मेरे यहां अधिक भीड़ रहती है. मात्र 10 रुपये टिकट रखने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अमीर तो पैसों की बदौलत कहीं भी मनोरंजन कर सकते हैं.

दर कम लेकिन कमाई अच्छी

दिलीप सिंह ने कहा कि 10 रुपये होने की वजह से गरीब भी अपने परिवार व बच्चों के साथ यहां घूमने में नहीं हिचकते हैं, क्योंकि उनके जेब पर अधिक बोझ नहीं पड़ता है. कम दर होने के बाद भी कमाई अच्छी होती है.

जिम के लिये 20 तरह के लगे हैं आधुनिक यंत्र, नि:शुल्क सेवा

इन सबके साथ यहां पर जिम के लिये भी करीब 20 तरह के आधुनिक यत्र लगे हुए हैं. जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. सुबह 9 बजे तक इस पार्क की सेवा लोग नि:शुल्क भी प्राप्त करते हैं. 9 बजे के बाद से प्रति व्यक्ति 10 रुपये शुल्क लिया जाता है.

पार्क में हैं ये झूले 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigam-park-1.jpg">

class="aligncenter wp-image-994085 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/nigam-park-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नाव झूला, एरोप्लेन झूला, रमडुलवा, मिक्की माउस, कार झूला, पानी बोर्ट, ज्पिंग जंप ये सभी 10 रुपये टिकट के दर से लिये जाते हैं. इसके अलावा पहाड़ से गिरता झरना, फौवारे का खूबसूरत नजारा, झूला, डेक्की चू और 20 तरह के कसरत करने के आधुानिक यंत्र की सेवा आने वाले लोगों के लिये नि:शुल्क है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-quashes-the-conviction-in-rape-and-murder-case-order-of-chatra-civil-court-canceled/">झारखंड

हाईकोर्ट ने रेप व हत्या केस में दोषसिद्धि को खारिज किया, चतरा सिविल कोर्ट का आदेश रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही