Search

 
 
 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का संकल्प

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को तारिक इमरान की अध्यक्षता में हुई. इसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया. इसके लिए कार्यकताओं को जिम्मेदारी भी दी गई. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी का सदस्यता महापर्व अभियान चल रहा है. इसमें सभी समाज की भागेदारी होनी चाहिए. इसलिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रता अपने समाज में जाकर बड़ी संख्या मे नए लोगों को सदस्स बनाकर पार्टी से जोड़कर इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाएं. भारतीय आज भारत जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है बैठक की अध्यक्षता करते हुए तारिक इमरान ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यक्रता हैं. भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश और देशवासियों के हित में कार्य करती है. बैठक में शमीम रजा, रिकुं शेख, जावेद सलीम, नजीर खान, नइयर आजम, यासीन भारती, अलमगीर अंसारी, मो इमरान, तनवीर हुसैन, सैयद किरमानी, मो. समीर, उज्ज्वल तिर्की आदि मोर्चा के पदाधिकारी और जिला के अध्यक्ष उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री ताजदार आलम और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री आरिफ नासीर भट्ट ने किया. इसे भी पढ़ें – मैदानों">https://lagatar.in/severe-cold-in-the-plains-snowfall-in-the-mountains-134-roads-in-himachal-closed-10000-tourists-stranded/">मैदानों

में ठंड भारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल में 134 सड़कें बंद, 10000 पर्यटक फंसे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही