Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची एयरपोर्ट पर 5 जुलाई से लगेगा अधिक पार्किंग शुल्क

  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया दरों में किया बदलाव
  • प्राइवेट गाड़ियों को देने होंगे 30 रुपये
  • व्यावसायिक गाड़ियों को 115 रुपये देने होंगे
Ranchi: रांची एयरपोर्ट द्वारा 5 जुलाई से अधिक पार्किंग शुल्क लगेगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई पार्किंग पॉलिसी के तहत दरों में बदलाव किया है. नयी दर  5 जुलाई से लागू होगी. नए नियमों के अनुसार 0 से 8 मिनट तक किसी भी गाड़ी को एंट्री गेट से एग्जिट गेट के बीच कोई शुल्क नहीं देना होगा. 8 मिनट से ज्यादा समय होने पर प्राइवेट गाड़ियों को 30 रुपये और व्यावसायिक गाड़ियों को 115 रुपये देने होंगे.

पार्किंग टैरिफ में भी बदलाव 

नए पॉलिसी के अनुसार, पार्किंग टैरिफ में भी बदलाव किया गया है. नयी दरों के अनुसार, बस-ट्रक को 30 मिनट तक 170 रुपये देने पडेगे. वही 30 मिनट से 120 मिनट तक 250 रुपय देने होंगे. टेंपो और एक्सयूवी को 30 मिनट तक 20 रुपये देना होगा. 30 मिनट से 120 मिनट तक के लिए 35 रुपये देने होंगे. प्रीमियम कार पार्किंग के लिए 30 मिनट तक 75 रुपये लगेंगे. वहीं 30 मिनट से 120 मिनट तक के लिए 80 रुपये लगेंगे. प्राइवेट कारों को 30 मिनट के लिए पार्किंग शुल्क 30 रुपये लगेगा. वहीं 30 मिनट से 120 मिनट तक 40 रुपये देना पड़ेगा. टू-ह्वीलर गाड़ियाें को 30 मिनट तक के लिए 10 रुपये देना होगा. 30 मिनट से 120 मिनट तक के लिए 15 रुपये देना होगा.

कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग रेट बदले गये

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग दरों को बदला गया है. कर्मचारियों के लिए पार्किंग शुल्क महीने के हिसाब से बदला गया है. टेंपो ट्रक और मालवाहक गाड़ियों के लिए एक महीना का शुल्क 2 हजार रुपये रखा गया है. वहीं टू-ह्वीलर गाड़ियों को एक महीने के लिए 3000 रुपये देने होंगे. इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-will-now-interrogate-chhavi-ranjan-on-may-4/">लैंड

स्कैम : छवि रंजन से अब चार मई को ईडी करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही