5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है
बता दें कि, शिक्षा विभाग में अब तक 5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है. अभी भी शिक्षक बहाली टीआरई-3 पाइप लाइन में हो जिसमें एक लाख के लगभग भर्ती होना है. वहीं अब सरकार जल्द की डेढ़ लाख की बहाली निकालने वाली है. विभाग जल्द इसको लेकर विज्ञापन जारी करेगा. मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 10-10 ऐसे सरकारी स्कूलों की सूची मांगी गई है, जो जर्जर स्थिति में हैं. इन स्कूलों के भवनों का राज्य सरकार जीर्णोद्धार कराएगी. कुछ जगहों पर यह काम भी शुरू भी कर दिया गया है. वहीं मदरसों में सिलेबस से जुड़े विवाद पर मंत्री ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिए गए हैं. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुधार के उपाय किये जाएंगे. सरकार पूरी तरह से शिक्षा को बेहतर बनाने में लगी है. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेशी">https://lagatar.in/hearing-on-pil-filed-in-hc-to-stop-bangladeshi-infiltration-on-september-5/">बांग्लादेशीघुसपैठ रोकने के लिए HC में दाखिल PIL पर 5 सितंबर को सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment